प्रयागराज, अप्रैल 8 -- यूपी बोर्ड के नए शैक्षणिक सत्र में उन स्कूलों पर खास नजर रहेगी जहां उपलब्ध संसाधन की तुलना में छात्रसंख्या अधिक है। कई स्कूल दूसरे अमान्य स्कूल के बच्चों का पंजीकरण अपने यहां से करवा देते हैं। कुछ स्कूल ऐसे भी हैं जहां कमरे तो 10-15 ही हैं लेकिन 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं की संख्या ही दो-ढाई हजार हो जाती है। इस लिहाज से अन्य कक्षाओं छह, सात, आठ, नौ और 11 की संख्या जोड़ने पर जो छात्रसंख्या बनेगी वह बहुत होगी। संदिग्घ स्कूलों की पड़ताल के लिए बोर्ड की ओर से गाइडलाइन तैयार की जा रही है। संबंधित जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक के अलावा बोर्ड की टीम भेजकर भी जांच करवाई जाएगी, ताकि मानक के अनुरूप अध्ययन-अध्यापन हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.