पंजीकरण केंद्र में 25 सीसीटीवी और पुलिसकर्मी फिर भी चोर सक्रिय
हरिद्वार, मई 15 -- हरिद्वार, संवाददाता। ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र में रोजाना हजारों की संख्या में यात्री पहुंचकर अपना ऑफलाइन निशुल्क पंजीकरण करवा रहे हैं। पंजीकरण केंद्र में यात्रियों की सुरक्षा के लिए 25 सीसीटीवी कैमरे और 12 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। इसके बाद भी यात्रियों के सामान चोरी की घटनाएं हो रही हैं। 17 अप्रैल को पंजीकरण केंद्र को यात्रियों के लिए खोला गया था। इसके दो दिन बाद ही भीड़ का फायदा उठाकर एक महिला के बैग से चोर ने फोन निकाल लिया। सीसीटीवी कैमरे में उक्त युवक की फोटो और घटना साफ दिख रही है। तब भी पुलिस चोर को नहीं पकड़ सकी। 14 मई को भी पंजीकरण केंद्र में एक यात्री के 40 हजार रुपये चोरी हो गए। सीसीटीवी में घटना कैद भी हुई लेकिन चोर पकड़ से बाहर है। यह भी पढ़ें- पंजीकरण केंद्र में यात्री के हजारों रुपये चोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.