देहरादून, अप्रैल 20 -- हरिद्वार। ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र में एक महिला यात्री का मोबाइल चोरी हो गया। मोबाइल चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। नेपाल निवासी महिला यात्री राम भंडारी अपने पति और दल के साथ रजिस्ट्रेशन करवाने केंद्र पहुंची थी। वरिष्ठ नागरिक काउंटर पर रजिस्ट्रेशन के लिए जब वह कर्मचारी से वार्ता कर रही थी तभी उसके पीछे खड़े युवक ने बहुत चालाकी से महिला के पर्स से मोबाइल निकाल लिया। जिसकी महिला को भनक भी नहीं लगी। काफी देर बाद महिला ने जब फोन निकालने के लिए पर्स में हाथ डाला तो उसके होश उड़ गए। तब उसने शोर मचाया। महिला का मोबाइल चोरी होने पर सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों और सीसीटीवी के बाद भी चोर सक्रिय हैं। जबकि अभी पंजीकरण केंद्र में भीड़ भी नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.