देहरादून, मई 1 -- हरिद्वार। ऋषिकुल मैदान स्थित निशुल्क पंजीकरण केंद्र पर चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्री अपना ऑफलाइन पंजीकरण करवाने पहुंचे। काठमांडू नेपाल निवासी शांता सिलावल और तारा सिलावल भी केदारनाथ, बद्रीनाथ के लिए अपना पंजीकरण करवाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि पहली बार यात्रा पर जा रहे हैं। तारा ने बताया कि मां को यात्रा पर जाने का बहुत मन हुआ और दोनों भारत आ गए। शनिवार को यात्रा शुरू करेंगे। रजिस्ट्रेशन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.