औरैया, मार्च 11 -- औरैया, संवाददाता। शहर स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था शुरू होने के बाद सोमवार को मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पर्चा बनवाने में देरी और भीड़ की समस्या को हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और बुधवार से पंजीकरण खिड़कियों की संख्या बढ़ा दी गई, जिससे मरीजों को राहत मिली। सोमवार को अस्पताल में करीब नौ सौ मरीज पहुंच गए थे। ऑनलाइन पंजीकरण की नई व्यवस्था के कारण पर्चा बनवाने में काफी समय लग रहा था और मरीजों को लंबी कतार में खड़ा होना पड़ रहा था। समस्या को देखते हुए बुधवार से एक और काउंटर खोल दिया गया। अब दो काउंटरों पर ऑनलाइन पर्चे बनाए जा रहे हैं, जिससे व्यवस्था काफी हद तक सुधर गई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार अब मरीजों का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन किया जा रहा ...