हरिद्वार, अप्रैल 19 -- ऋषिकुल मैदान स्थित चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पर महिला यात्री पंजीकरण करवाते हुए बेहोश होकर गिर गई। उज्जैन निवासी दुर्गाबाई (70) के गिरते ही उनके साथ आए लोग और अधिकारी-कर्मचारी घबरा गए। डॉ. विनय सिंह ने बताया कि बीपी कम होने के कारण महिला चक्कर खाकर गिर गईं, जिन्हें बाद में ओआरएस का घोल पिलाया गया और अस्पताल भिजवा दिया गया। जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल ने कहा कि यात्रा में जाने से पूर्व अपना स्वास्थ्य जांच अवश्य करवाएं। लापरवाही नहीं करनी चाहिए। मौसम में गर्माहट होने के कारण बाहर से आने वाले यात्रियों को कुछ परेशानी होती है। केंद्र में ठंडा पानी, कूलर, पंखों की व्यवस्था भी है। यह भी पढ़ें- यात्रा से पहले स्वास्थ्य जांच करवाएं यात्री: जिला पर्यटन विकास अधिकारी यह भी पढ़ें- तीर्थदर्शन के लिए ऋषिकेश में उम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.