बलिया, अप्रैल 1 -- बलिया, संवाददाता। बिजली विभाग वित्तीय वर्ष 2026-27 के पहले दिन यानि बुधवार से बकायेदारों के विरुद्ध विशेष अभियान अधीक्षण अभियंता के देख-रेख में शुरू कर दिया गया है। अभियान का सर्वाधिक फोकस 'एकमुश्त समाधान योजना' (ओटीएस) के दौरान दो हजार रुपये जमा कर पंजीकरण कराने के बाद बकाया जमा नहीं करने के कारण निरस्त हुए पंजीयन वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन विच्छेदन और रिकवरी के लिए प्राथमिकी दर्ज कराने और आरसी जारी कर वसूली की कार्रवाई पर रहेगा। इसके अलावा जिले में बाकी बचे पुराने मीटर के जगह नए स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने कार्य तथा चोरी से बिजली उपयोग करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जायेगी।बिजली विभाग के आंकड़ों में जिले में 19 हजार 77 ऐसे उपभोक्ता हैं, जो ओटीएस में पंजीकरण तो कराए थे, लेकिन पैसा जमा नहीं किए हैं, इन पर करीब 45 करो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.