कुशीनगर, मई 22 -- कुशीनगर। कोतवाली क्षेत्र के खिरकिया में संचालित मुन्ना पॉलि क्लीनिक को प्रशासन ने सील कर तो दिया, लेकिन कार्रवाई अभी आगे भी हो सकती है। इस क्लीनिक का पंजीकरण क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय से है। फिर भी यहां सर्जरी किए जाने की जानकारी मिली है। सीएमओ ने इसकी जांच कराकर पंजीकरण निरस्त करने के लिए क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को पत्र लिखने की बात कही है। बताया जा रहा है कि पड़ोसी राज्य बिहार के खुटहवा की एक महिला का गर्भपात कराने के लिए परिजन खिरकिया में मुन्ना पॉलि क्लीनिक पर लेकर आए थे। आरोप है कि वहां गर्भपात के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। इसके बाद परिजनों ने काफी हंगामा किया। इसकी जानकारी होने पर सदर तहसीलदार अभिषेक मिश्रा और कुबेरस्थान सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. धीरज सिंह पहुंचे थ...