पंजियों व अभिलेखों को एक सप्ताह के भीतर करें अपडेट : उपायुक्त
बोकारो, जून 17 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बुधवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में संधारित विभिन्न अभिलेखों व पंजियों की जांच की। डीसी ने आगत व निर्गत पंजी, इंडेक्स पंजी, पर्यटन स्थलों से संबंधित अभिलेख, क्लोजर रिपोर्ट वित्तीय वर्ष 2025-26 से संबंधित दस्तावेज, वेतन नियमावली सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया। साथ ही, कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण और कार्यालय व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। डीसी ने जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बून को निर्देशित किया कि सभी पंजियों व अभिलेखों को अपडेट कर एक सप्ताह के भीतर व्यवस्थित रूप से संधारित करना सुनिश्चित करें। वित्तीय मामलों के निष्पादन में झारखंड वित्तीय नियमावली का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.