पंजाब-हरियाणा में पराली की आग बढ़ी, लेकिन NASA के आंकड़े क्यों नहीं बता पा रहे पूरी कहानी?
नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- दिल्ली की हवा में प्रदूषण बढ़ने के साथ ही पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की घटनाएं भी चर्चा में हैं। लेकिन इस बार पराली की आग को लेकर एक अहम बात सामने आई है। किसान ज्यादातर खेतों में आग दोपहर बाद और शाम को लगा रहे हैं, जबकि पराली जलाने की घटनाओं की गिनती के लिए इस्तेमाल होने वाला NASA का सैटेलाइट पंजाब के ऊपर से रोजाना करीब दोपहर 1:30 बजे गुजरता है। ऐसे में कई आग उसकी निगरानी में आने से पहले ही लग रही हैं और आंकड़ों में उनकी गिनती छूट सकती है। हिंदुस्तान टाइम्स (HT) के एयर क्वालिटी, मौसम और सैटेलाइट डेटा के विश्लेषण में यह बात सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली का AQI शनिवार को 117 था, जो रविवार को बढ़कर 261 हो गया। सोमवार शाम चार बजे तक यह 324 पहुंच गया। इस सीजन में पहली बार दिल्ली की हवा 'वेरी पुअर' श्रेणी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.