नई दिल्ली, मार्च 29 -- पंजाब के मुस्लिम बहुल मलेरकोटला जिले से दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पाकिस्तान से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। आरोपियों की पहचान अब्बू गाबा और उस्मान के रूप में हुई है। इन्हें शेरवानी कोटे गांव से गिरफ्तार किया गया, जहां वे कई वर्षों से किराये पर रहते थे। पंजाब पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दोनों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि अभी तक पुलिस ने इस मामले में आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। पंजाब पुलिस की ओर से चलाये जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के दौरान पकड़े गए एक नशा तस्कर की गिरफ्तारी के बाद इन दोनों के बारे में पता चला था। इस इनपुट के आधार पर दोनों संदिग्धों की पहचान जम्मू-कश्मीर में वांछित आतंकियों से मेल खाती पाई गई। इसके बाद मलेरकोटला की सीआईए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.