पंजाब से लौट रहे पिकअप चालक की हादसे में मौत
शाहजहांपुर, जून 13 -- निगोही। थाना निगोही क्षेत्र के उदरिया गांव निवासी हेमराज (60) पिकअप चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार शाम वह मजदूरों को लेकर पंजाब गए थे। बताया जा रहा है कि देर रात दिल्ली-मुरादाबाद मार्ग पर लौटते समय उनकी पिकअप में डीसीएम ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिकअप पलट गई और हेमराज उसके नीचे दब गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शव गांव पहुंचने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जौनपुर के ट्रक चालक की मौत यह भी पढ़ें- खड़ी डीसीएम से भिड़ी दूसरी डीसीएम, खलासी की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.