पंजाब से भूसा ला रहे तिलपनी के युवक की ट्रैक्टर पलटने से मौत
बागपत, जुलाई 22 -- अमीनगर सराय। पंजाब से ट्रेक्टर-ट्राली में भूसा ला रहे तिलपनी निवासी युवक सुहेल उम्र 20 वर्ष की हरियाणा के जींद रोड पर गुहाना में ट्रेक्टर पलटने से दबकर मौत हो गई जबकि एक अन्य साथी दानिश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। तिलपनी निवासी सुहेल विभिन्न राज्यों से भूसा खरीदकर मेरठ व अन्य शहरों में बेचता था। शनिवार को वह अपने गांव के साथी दानिश के साथ पंजाब से भूसा ख़रीदने ट्रेक्टर ट्राली लेकर गया था। सोमवार की शाम वह पंजाब से भूसे से भरी ट्रेक्टर ट्राली लेकर मेरठ के लिए निकला था। मंगलवार सुबह हरियाणा में जींद रोड पर गुहाना में ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई । ट्रेक्टर पलटने से सुहेल व दानिश ट्रेक्टर के नीचे दब गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने दोनों को ट्रेक्टर के नीचे से निकाला जिसमे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.