हरदोई, जुलाई 22 -- टड़ियावां। परिवार के साथ मजदूरी करने गए युवक को उसी के साथी ने शराब में जहर पिला दिया। गम्भीर हालत में वह गांव पहुंचा। जहां पर उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के चलतें हालत में सुधार न होने पर उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां पर उसकी मौत हो साथ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराया। टड़ियावां थाना क्षेत्र के बांधा निवासी अक्षय कुमार 18 पुत्र सर्वेश चार माह पहले पिता के साथ मजदूरी करने के लिए जनपद हौशियारपुर पंजाब के जंडौर गया था। सर्वेश ने बताया 15 दिन पहले वह अक्षय कुमार को छोड़कर गांव आ गया था। सर्वेश ने आरोप लगाते हुए बताया 17 जुलाई को साथ मे ही काम कर रहे गांव के ही साथी ने शराब मे जहर मिलाकर अक्षय कुमार को पिला दिया। रविवार को किसी तरह अक्षय कुमार घर पहुंचा परिजनों ने गम्...