पिथौरागढ़, अक्टूबर 8 -- पिथौरागढ़। मारपीट के एक मामले में न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में जाजरदेवल थाना पुलिस ने आरोपी गणेश भट्ट को पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार किया है। विखई जाजरदेवल निवासी गणेश भट्ट के विरुद्ध मारपीट से संबंधित एक मामला न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय में उपस्थित होने के लिए उसे कई बार समन जारी किए गए, लेकिन वह लगातार पेश नहीं हुआ। इसके बाद न्यायालय ने उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया। वारंट के अनुपालन के लिए थाना जाजरदेवल से एसओ प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए गणेश भट्ट को जालंधर, पंजाब से गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...