चंडीगढ़, अप्रैल 26 -- आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले सांसदों को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के गद्दार करार देने पर राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमने पंजाब के साथ, पंजाबियों के साथ गद्दारी नहीं की। हम पहले तन-मन-धन से सेवा कर रहे थे, अब हम उससे 10 गुना ज्यादा सेवा करेंगे। हम किसी युवा को बेरोजगार नहीं रहने देंगे। युवाओं को नशे से दूर रखेंगे। पंजाब में बेरोजगारी खत्म करने के लिए कौशल बढ़ाने के लिए जयंत चौधरी से, एग्रीकल्चर, फार्मर के लिए शिवराज सिंह चौहान से बात हुई है। इसके अलावा माल-भाड़ा सब्सिडी के लिए पीयूष गोयल से बात हुई है।मुख्यमंत्री भगवंत मान को कुछ नहीं कह सकता साहनी ने कहा कि मैं गद्दारी नहीं, पंजाब और पंजाबियों के लिए जान भी हाजिर है। भगवंत मान के गद्दार कहने पर उ...