नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- Harbhanjan Singh: पंजाब सरकार ने राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस ले ली है। उनके घर के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों को भी हटा लिया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले राघव चड्ढा की भी सुरक्षा छीन ली गई थी। हालांकि, उन्हें केंद्र सरकार की तरफ से वाई कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई। अब हरभजन को भी ऐसी ही सुरक्षा मिलने की संभावना है। पंजाब सरकार ने उन्हें जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी थी। हाल ही में आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए राघव चड्डा ने दावा किया था कि हरभजन सिंह भी AAP छोड़ने वाले 7 सांसदों में शामिल हैं। हालांकि, हरभजन सिंह ने अभी तक इस मामले में कोई बयान नहीं दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.