गुड़गांव, मई 16 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। ईडी द्वारा गिरफ्तार पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा की रिमांड अवधि विशेष अदालत ने दो दिन के लिए और बढ़ा दी है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 18 मई को होगी। पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा को चंडीगढ़ सेक्टर-2 स्थित उनके आवास से धन शोधन के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें गिरफ्तार करने के बाद दिल्ली लाया गया जहां करीब दस घंटे तक उनसे पूछताछ की गई थी। इसके बाद ईडी ने उनके दिल्ली और गुरुग्राम के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी का दावा है कि आरोपी ने अपनी फर्मों के जरिए मोबाइल खरीद की करीब 157.12 करोड़ रुपये की फर्जी बिक्री और शेल कंपनियों के माध्यम से फर्जी एक्सपोर्ट किए। यह भी पढ़ें- रिलायंस एडीए समूह के दो पूर्व अफसरों की न्यायिक हिरासत बढ़ी सात दिन की रिमांड के बाद शनि...