पंजाब सरकार की अपील पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि वह सीबीआई जांच के खिलाफ पंजाब सरकार की अपील पर सुनवाई करेगा। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सीबीआई को मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने का आदेश दिया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और वी. मोहना की पीठ के समक्ष पंजाब सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने याचिका का उल्लेख करते हुए इसे सुनवाई के लिए तत्काल सूचीबद्ध करने का आग्रह किया। वरिष्ठ अधिवक्ता सिंह ने कहा कि चुनाव के समय इस तरह के मामले मनगढ़ंत तरीके से खड़े किए जा रहे हैं। इस पर मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि कोर्ट देखेगा कि कितने मामले हैं और तब तक कुछ नहीं होगा। यह भी पढ़ें- सीबीआई जांच के खिलाफ पंजाब सरकार की अपील पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार इस प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.