चंडीगढ़, मार्च 6 -- पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के पहले ही दिन हंगामा हो गया। सत्र के पहले दिन राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के अभिभाषण के साथ कार्यवाही की शुरुआत हुई। हालांकि अभिभाषण शुरू होते ही सदन में कांग्रेस विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया और कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध जताया। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने राज्य में अमन-कानून की स्थिति का मुद्दा उठाया और विभिन्न घटनाओं का उल्लेख करते हुए सरकार को घेरने की कोशिश की। विधायक सुखविंदर कोटली सहित कई कांग्रेस विधायक सदन के वेल में आ गए और नारेबाजी करने लगे। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। आए दिन हाल बिगड़ते जा रहे हैं। उस पर चर्चा करवाई जानी चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि आपको अपनी बात रखने का उचित समय मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.