वाराणसी, फरवरी 3 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। वाराणसी जंक्शन (कैंट) स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-5 पर मंगलवार सुबह करीब 9.25 बजे हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल में सवार होने के दौरान हार्ट अटैक होने से बुजुर्ग श्रद्धालु अचेत हो गए। आरपीएफ ने इमरजेंसी मेडिकल रूम (ईएमआर) में उनका उपचार कराया, सुधार न होने पर कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। होशियारपुर (पंजाब) के कालेवाल लालियां निवासी 67 वर्षीय जगन्नाथ बेटे और पत्नी के साथ रविदास जयंती पर वाराणसी आए थे। मंगलवार सुबह तीनों पंजाब मेल से घर जाने के लिए कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-5 पर पहुंचे। उनके साथ 144 लोगों का समूह भी था। ट्रेन जब प्लेटफार्म पर पहुंची तो सवार होने के दौरान जगन्नाथ को हृदयाघात हुआ। जिससे वह अचेत हो गए। उनके साथ के अधिसंख्य लोग ट्रेन पर सवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.