वाराणसी, जनवरी 7 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कैंट जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में मंगलवार देर शाम डाउन पंजाब मेल से 350 से ज्यादा तोते बरामद किए गए और तस्कर को पकड़ लिया गया। तोते सात बड़े प्लास्टिक के झोलों में रखे गए थे। पकड़ा मो. जाहिद वर्धमान (पश्चिम बंगाल) का रहने वाला है। वह इन तोतों को बेचने के लिए वर्धमान ले जा रहा था। तोते वन विभाग के सुपुर्द कर दिए गए हैं। पक्षी तस्कर के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम 1972 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जीआरपी थाने में डिप्टी फॉरेस्ट रेंजर राजकुमार गौतम भी पहुंच गए। कार्रवाई में जीआरपी इंस्पेक्टर रजोल नागर और आरपीएफ इंस्पेक्टर संदीप कुमार यादव समेत अन्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...