पंजाब मेल में 23 यात्री बिना टिकट के पकड़े, 28,500 रुपये जुर्माना
हरदोई, सितम्बर 14 -- हरदोई। ट्रेनों में अनधिकृत यात्रा और खानपान की गुणवत्ता पर निगरानी के लिए रविवार को 13005 पंजाब मेल में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। सीनियर डीएमई सत्येंद्र कुमार के निर्देशन में बालामऊ से हरदोई के बीच रेलवे टीम ने ट्रेन की जांच की। पैंट्री कार में उपलब्ध खानपान सामग्री की जांच कर बालामऊ के सीएचआई अखिलेश कुमार ने दूध समेत अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। इसके बाद सीएमआई मुरलीधर के नेतृत्व में तीन टीमों ने यात्रियों के टिकट जांचे। अभियान में 23 यात्री बिना टिकट अथवा अनधिकृत रूप से यात्रा करते मिले। दो अनधिकृत वेंडर भी खानपान सामग्री बेचते पकड़े गए। रेलवे टीम ने सभी मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 28,500 रुपये जुर्माना वसूला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.