आगरा, मार्च 5 -- आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में गुरुवार को फिर हादसा होने से बच गया। चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में एक यात्री प्लेटफार्म पर गिर गया। यात्री के गिरते ही वहां मौजूद आरपीएफ जवान ने तेजी से यात्री को उठा लिया। गुरुवार को दोपहर 12.16 बजे आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर पंजाब मेल एक्सप्रेस खड़ी थी। हॉर्न देने के बाद ट्रेन चलने लगी। चलती ट्रेन में कई यात्री चढ़े। जैसे ही ट्रेन ने गति पकड़ी तभी वहां तेजी से आए एक अन्य यात्री ने ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन वह असंतुलित हो गया और नीचे गिर गया। तभी वहां खड़े आरपीएफ जवान श्रीकांत ने तेजी से यात्री को ट्रेन के नीचे गिरने से पहले बाहर खींच लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पंजाब मेल में चढ़ रहे यात्री का अचानक पैर अचानक फिसल गया था। संतुलन बिगड़ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.