पंजाब मेल की पेंट्रीकार में जांच, खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
हरदोई, सितम्बर 8 -- हरदोई। ट्रेनों में यात्रियों को परोसे जाने वाले भोजन और पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुधारने के लिए मुरादाबाद मंडल में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रेलवे अधिकारी ट्रेनों की पेंट्रीकार और खानपान का काम करने वाले वेंडरों की लगातार जांच कर रहे हैं। मानकों में कमी मिलने पर रिपोर्ट आईआरसीटीसी को भेजकर कार्रवाई की संस्तुति की जा रही है। असिस्टेंट कमर्शियल मैनेजर अंकित शर्मा और मुख्य वाणिज्य निरीक्षक मुरलीधर ने 13006 अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल की पेंट्रीकार का निरीक्षण किया। टीम ने शाहजहांपुर से लखनऊ के बीच ट्रेन में खानपान व्यवस्था की जांच की। इस दौरान भोजन तैयार करने, उसे सुरक्षित रखने और यात्रियों तक पहुंचाने की प्रक्रिया का जायजा लिया गया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: यात्रिक में वेज-नॉनवेज के बर्तन एक, बिना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.