मोगा, फरवरी 11 -- पंजाब में यूपी और बिहार के मजदूरों पर फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना को दो से तीन नकाबपोश बदमाशों ने अंजाम दिया। इन लोगों ने पंजाब के मोगा जिले में उस वक्त मजदूरों पर हमला किया, जब वे मिल से मजदूरी करके लौट रहे थे। इस घटना के बाद पंजाब में प्रवासी मजदूरों और स्थानीय लोगों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। बीते कुछ महीनों में ऐसे वाकये सामने आए थे, जब बाहरी लोगों को राज्य से बाहर निकलने के फरमान जारी कर दिए गए। अब तक मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार की सुबह हुई थी, जब राइस मिल से मजदूर 11 बजे वापस लौट रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के अनुसार तीन नकाबपोश बदमाशों ने इन मजदूरों को निशाना बनाते हुए हमला किया। तीन से चार गोलियां दागी गईं, जिनमें दो मजदूर घायल हो गए। इलाके के लोगों का कहना है कि शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.