नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई तेज हो गई है। ईडी की टीम ने बुधवार को पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की मोगा से विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा और उनके परिवार के ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों में की गई है। विधायक पर सरकारी संपत्तियों को धोखाधड़ी से हासिल करने का आरोप है। ईडी के द्वारा कुल सात ठिकानों पर छापेमारी की गई। इनमें विधायक का आवास भी शामिल है। ED की टीमों ने विधायक के परिवार के कुछ सदस्यों, सहयोगियों और अन्य लोगों से जुड़े ठिकानों की भी तलाशी ली। इनमें उनके पति डॉ. राकेश अरोड़ा से जुड़ा एक नशा मुक्ति केंद्र भी शामिल है। ED की टीमों के साथ CRPF के हथियारबंद जवान भी मौजूद थे। आपको बता दें कि कौर अरोड़ा को हाल ही में AAP ने पंजाब विधानसभा चुन...