संगरूर, अक्टूबर 10 -- आम आदमी पार्टी को पंजाब में झटका लगा है। संगरूर नगर पालिका के 8 पार्षदों ने आम आदमी पार्टी छोड़ दी है। इनमें नगर पालिका से सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और वाइस प्रेसिडेंट भी शामिल हैं। इन लोगों का कहना है कि वे नगरपालिका अध्यक्ष के कामकाज और गलत रवैये से संतुष्ट नहीं हैं। ऐसी स्थिति में वे लोग पार्टी ही छोड़ रहे हैं। वहीं नगर पालिका के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह नाहल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के 7 पार्षद साथ हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ 5 निर्दलीय पार्षदों ने अलग रास्ता अपनाया है, जो आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। ये लोग भी जल्दी ही लौट आएंगे। उन्होंने कहा कि शहर में विकास के काम पूरी तत्परता से कराए जा रहे हैं। समस्या यह है कि यदि इन लोगों ने आम आदमी पार्टी में वापसी नहीं की या फिर नगर पालिका में समर्थन वापस लिया तो फिर अध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.