पंजाब में AAP को एक और झटका, पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर ने चुनाव लड़ने से किया इनकार
नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- पंजाब में आम आदमी पार्टी की ओर से 40 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने के बाद से ही पार्टी में असंतोष खुलकर सामने आने लगा और तीन विधायकों ने बीजेपी की सदस्यता ले ली। अब एक और विधायक ने विधानसभा चुनाव लड़ने से ही इनकार कर दिया है। पंजाब की AAP सरकार में मंत्री रहे लालजीत भुल्लर ने ऐलान किया है कि वह इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे।जेल में बंद हैं लालजीत भुल्लर विधायक लालजीत भुल्लर फिलहाल जेल में हैं। वेयरहाउस डीएम की आत्महत्या मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि मुझे पता चला है कि जनता फिर से मांग कर रही है कि मैं चुनावी मैदान में उतरूं लेकिन मैं इस बार चुनाव नहीं लड़ना चाहता। उन्होंने पार्टी का धन्यवाद भी किया है। वहीं जेल में बंद होने के बाद भी सोशल मीडिया अकाउंट पर यह ऐलान कई सवाल भी खड़े कर रहा है। सव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.