नई दिल्ली, जून 1 -- पंजाब सरकार ने 65,000 से अधिक आउटसोर्स और गैर-स्थायी कर्मचारियों को नियमित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही सरकारी विभागों में ठेका प्रणाली को खत्म करने की दिशा में भी बड़ा कदम उठाया गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इसे राज्य के कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक फैसला बताया है। AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह फैसला हजारों कर्मचारियों और उनके परिवारों को अधिकार, सम्मान और नौकरी की सुरक्षा प्रदान करेगा। उन्होंने इसे देश में अपनी तरह का पहला कदम बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान को बधाई दी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि कैबिनेट ने 65 हजार से अधिक आउटसोर्स और गैर-स्थायी कर्मचारियों को नियमित करने को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि अब कर्मचारियों और सरकार के बीच किसी ठेकेदार या बिचौलिए की भू...