नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में जाने के बाद पंजाब की राजनीति में भूचाल मच गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि आने वाले दिनों में पंजाब के करीब 28 विधायक भी आम आदमी पार्टी छोड़ सकते हैं। इसके साथ ही पंजाब में मौजूदा सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। उनका कहना है कि पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ता जा रहा है। जयहिंद ने कहा कि जो सांसद पार्टी छोड़कर गए हैं, उनमें से कई के साथ पहले दुर्व्यवहार हुआ, कई के साथ मारपीट भी हुई और दबाव बनाया गया। इस पूरे घटनाक्रम के पीछे पार्टी के अंदर गंभीर खींचतान चल रही है। जयहिंद के 28 विधायकों वाले दावे ने पंजाब की राजनीति का तापमान और बढ़ा दिया है। उनके इस बयान के बाद पंजाब की राजनीति में चर्चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.