नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- पंजाब सरकार के मुताबिक, राज्य में नशे के लिए दवाओं के दुरुपयोग और दवा कानूनों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए 20.64 करोड़ रुपये की दवाएं जब्त की गई हैं। एक अप्रैल 2025 से 30 सितंबर 2026 के बीच फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन के ड्रग विंग ने 16,788 निरीक्षण किए। इस अवधि में 520 केमिस्टों के लाइसेंस निलंबित और 22 के लाइसेंस रद्द किए गए। सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, कार्रवाई ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 और ड्रग्स रूल्स, 1945 के उल्लंघन के मामलों में की गई। जिन 214 लाइसेंस प्राप्त और बिना लाइसेंस वाली फर्मों से दवाएं जब्त की गईं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के निर्देश पर नियमों का पालन सुनिश्चित करने और दवाओं के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए निरीक्षण किए ...