नई दिल्ली, मार्च 8 -- पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने चुनाव से पहले आज यानी रविवार को अपना आखिरी बजट पेश किया। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 2,60,437 करोड़ रुपए का बजट विधानसभा में पेश किया।वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य बदलता पंजाब के विजन को आगे बढ़ाना है। बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, उद्योग, कृषि, खेल और सामाजिक कल्याण जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है। पंजाब की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाएंगे, जबकि अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह मिलेंगे। यह राशि मुख्यमंत्री माताएं-बेटियां सत्कार योजना के तहत सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। चीमा ने कहा कि यह योजना दुनिया की पहली यूनिवर्सल नकद हस्तांतरण योजना है, जिसमें पंजाब की लगभग 97 फीसदी वयस्क महिलाएं...