नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- Punjab Aashirwad Scheme: पंजाब सरकार की आशीर्वाद योजना के तहत वित्त वर्ष 2026-27 में अब तक 12,784 लाभार्थियों को 65.20 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता जारी की गई है। सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित परिवारों की बेटियों की शादी के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है। योजना के तहत पात्र लाभार्थी को बेटी की शादी के लिए 51,000 रुपये दिए जाते हैं। एक परिवार की अधिकतम दो बेटियां इस सहायता के लिए पात्र हैं। उन्होंने बताया कि जारी सहायता में अनुसूचित जाति वर्ग के 8,774 लाभार्थियों को 44.75 करोड़ रुपये, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और पिछड़ा वर्ग के 4,010 लाभार्थियों को 20.45 करोड़ रुपये दिए गए हैं।और 13 हजार से ...