नई दिल्ली, मार्च 28 -- पंजाब में 100 और आम आदमी क्लिनिक खुल गए हैं। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद की नई अनाज मंडी में हुए राज्य स्तरीय समारोह में इनका उद्घाटन किया। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज से 100 नए मोहल्ला क्लिनिक शुरू करने जा रहे है। आज पवित्र दिन है। केजरीवाल ने कहा कि पिछले 4 साल में अभी तक 881 मोहल्ला क्लिनिक बनाए गए। आज 109 मोहल्ला क्लिनिक और बन रहे है। फिर 990 मोहल्ला क्लिनिक हो गए। आने वाले समय में 400 मोहल्ला क्लिनिक और बनाएंगे तो लगभग 1500 मोहल्ला क्लिनिक पंजाब में हो जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के हर गांव मोहल्ले में मोहल्ला क्लिनिक मिलेगा। इलाज पूरी तरह से फ्री मिलेगा। पिछले 75 साल में सभी पार्टियों ने राज किया। किसी भी पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.