नई दिल्ली, मई 2 -- पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत अब तक करीब 1 लाख डायलिसिस सत्र पूरे किए जा चुके हैं, जिन पर लगभग Rs.16.5 करोड़ का खर्च किया गया है। यह योजना किडनी रोग से जूझ रहे हजारों मरीजों के लिए राहत का बड़ा जरिया बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में लागू इस योजना के तहत सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में डायलिसिस की सुविधा पूरी तरह कैशलेस उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे मरीजों का आर्थिक बोझ काफी हद तक कम हुआ है। मरीजों को मिल रही राहत लुधियाना के ध्यान सिंह लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं और सप्ताह में दो बार डायलिसिस के लिए अस्पताल जाते हैं। वे बताते हैं, "सेहत योजना में पंजीकरण के बाद मेरा इलाज मुफ्त हो रहा है, जिससे खर्च की चिंता कम हो गई है।" डायलिसिस पर निर्भर मरीजों के लिए जीवन एक नियमित प्रक...