पंजाब में 1,116 करोड़ रुपये के वर्धमान-आईची स्टील प्लांट की नींव, 500 युवाओं को मिलेगा रोजगार
नई दिल्ली, जुलाई 28 -- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को लुधियाना में वर्धमान स्पेशल स्टील्स और जापान की आईची स्टील की साझेदारी से स्थापित होने वाले 1,116 करोड़ रुपये के फोर्जिंग और मशीनिंग प्लांट की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना राज्य में औद्योगिक विकास, उन्नत विनिर्माण और रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि परियोजना के पहले चरण में 500 से अधिक युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा, जबकि भविष्य में विस्तार होने पर लगभग 2,000 अतिरिक्त रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरुआत में इस परियोजना के लिए लगभग 500 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव था, लेकिन पंजाब के अनुकूल औद्योगिक माहौल को देखते हुए निवेश बढ़ाकर 1,116 करोड़ रुपये कर दिया गया। उनके अनुसार यह राज्य की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.