नई दिल्ली, मई 1 -- हमारे ल‍िए चलना-फ‍िरना कितनी सामान्‍य सी बात है, नहीं! मगर सबके ल‍िए ऐसा नहीं है। ऐसे कई लोग हैं दो कदम चलने में भी संघर्ष करते हैं, हर रोज। पंजाब में यह संघर्ष अब हर्ष में बदल रहा है। घुटनों की असहनीय पीड़ा से हजारों लोग उबर रहे हैं। यह नया जीवन म‍िलने से कम नहीं। और ये सब मुमकिन हुआ है भगवंत मान सरकार की योजना MMSY के तहत कैशलेस सर्जरी के कारण। 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' सभी जरूरतमंदों तक आसानी से पहुंचाई जा रही है, जिसमें ना स‍िर्फ एडवांस ट्रीटमेंट होता है, बल्‍कि कैशलेस भी होता है। राज्य सरकार की इस पहल ने महंगे इलाज को आम लोगों की पहुंच में ला दिया है। पहले जहां घुटना प्रत्यारोपण पर 50 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक खर्च आता था, वहीं अब यह पूरी तरह कैशलेस हो गया है। आधार, वोटर आईडी और सेहत कार्ड के जरिए मरीज बिना किसी ...