चंडीगढ़, मार्च 24 -- पंजाब में मंत्री लालजीत भुल्लर की प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड करने वाले वेयरहाउस कॉरपोरेशन अधिकारी गगनदीप रंधावा का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पंजाब के विपक्ष के कई नेता भी मौजूद थे। इससे पहले दिन में रंधावा का पोस्टमार्टम, अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट की देखरेख में डॉक्टरों के एक बोर्ड द्वारा किया गया। रंधावा के परिवार ने मंत्री भुल्लर की गिरफ्तारी तक उनका अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था। विपक्षी नेताओं के विरोध के बीच भुल्लर को सोमवार को गिरफ्तार किया। उनके ऊपर रंधावा को आत्महत्या के लिए भड़काने और अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रंधावा की परिवार की अनुमति के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम किया गया है। क्या है मामलाबता दें कि रंधावा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.