नई दिल्ली, जुलाई 31 -- पंजाब में गुटबाजी का सामना कर रही कांग्रेस के सामने एक और राज्य में नई मुश्किल खड़ी होती नजर आ रही है। खबर है कि राजस्थान में दल के अंदर ही कई गुट खड़े हो गए हैं। ताजा तनाव BAP यानी भारत आदिवासी पार्टी के नेताओं को शामिल कराए जाने से जुड़ा है, जिसपर प्रदेश नेतृत्व कड़ी आपत्ति जता रहा है। यह जॉइनिंग पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी में हुई।पहले ताजा विवाद समझें वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम गहलोत ने 300 बाप नेताओं को कांग्रेस में शामिल कराया है। अब यह आयोजन ऐसे ही नहीं हुआ। इसके लिए खास समारोह कराया गया और कांग्रेस से जुड़ने वाले नेता पूर्व मंत्री महेंद्र मालवीय की अगुवाई में पहुंचे थे। अब विवाद की वजह बताई जा रही है कि गहलोत ने इस बारे में कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व को नहीं बताया था। यह भी पढ़ें- चुनाव स...