नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- मुख्यमंत्री की पत्नी पर रुपये लेकर दुष्कर्म का केस दबाने का आरोप एफआईआर दर्ज करने की मांग, हिरासत में लिए गए नेता

विरोध प्रदर्शन का आयोजन चंडीगढ़, एजेंसी। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान शिअद नेताओं को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने सीएम की पत्नी गुरप्रीत कौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

आरोप और खंडन पूर्व केंदीय मंत्री और सांसद हरसिमरत कौर ने मुख्यमंत्री मान की पत्नी गुरप्रीत कौर पर दुष्कर्म के एक मामले को दबाने के लिए पांच करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगाया। हालांकि, कौर ने इन आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि यह आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। इस बीच, शिअद नेताओं को रोकने के लिए मुख्...