नई दिल्ली, जुलाई 29 -- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को दावा किया कि राज्य में पिछले साढ़े चार साल के दौरान एक भी परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने बिना किसी सिफारिश, पैसे या पक्षपात के केवल मेरिट के आधार पर युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह बयान संसद दौरे के दौरान दिया, जहां उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और अन्य सांसदों से मुलाकात की। पंजाब सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों भाजपा, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल पर पंजाब और राज्य के युवाओं की छवि खराब करने के लिए झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन इन्हें व्यक्तिगत मतभेद में नहीं ...