नई दिल्ली, अगस्त 25 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पंजाब में विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने अपने कैडर के बीच उहापोह को खत्म करते हुए साफ किया है कि पार्टी राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। दरअसल, हाल में शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन को लेकर चल रही अटकलों को लेकर राज्य में पार्टी के भीतर असमंजस की स्थिति बन गई थी, जिससे उसकी चुनावी तैयारियों में शिथिलता आने लगी थी। इस बीच पार्टी ने संकेत दिए हैं कि गठबंधन को लेकर केंद्रीय संसदीय बोर्ड फैसला लेता है, जिसका अभी नए सिरे से गठन होना बाकी है। इसलिए अभी गठबंधन को लेकर कोई सवाल नहीं उठता है。 यह भी पढ़ें- पंजाब में सभी सीटों पर लड़ने की बात कह भाजपा ने काडर को दी मजबूतीपंजाब चुनावों में संभावनाएं पंजाब के विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा व अकाली दल के साथ आने की अटकलें तब त...