बदायूं, अप्रैल 20 -- पंजाब में हुए सड़क हादसे में मजदूर युवक की मौत के बाद जब उसका शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। युवक की मौत के बाद अब उसके बच्चों के पालन-पोषण की चिंता परिवार को सता रही है। बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग गांव निवासी शिवकांत मौर्य 36 वर्ष पुत्र दुर्गपाल मौर्य पंजाब के अंबाला में ईंट भट्टे पर मजदूरी करते थे। शनिवार सुबह करीब छह बजे वह ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उनका सिर धड़ से अलग हो गया और मौके पर ही मौत हो गई।घटना यह भी पढ़ें- दाह संस्कार में जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, युवक की मौत, दर्जनभर लोग जख्मी के बाद अंबाला पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जब परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गय...