पंजाब में वोटरों के नाम काटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं : मान
पटना, मई 18 -- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विशेष मतदाता पुनरीक्षण को लेकर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। सोमवार को पटना पहुंचे मान ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यदि पंजाब में मतदाताओं के नाम काटने या लोगों के अधिकार कम करने की कोशिश हुई तो किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। मान अपने परिवार के साथ तख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने आये थे। पंजाब के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा विपक्षी दलों को तोड़ने और विधायकों-सांसदों की खरीद फरोख्त की राजनीति कर रही है। आम आदमी पार्टी के सांसदों के भाजपा के साथ जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। यह भी पढ़ें- पंजाब में भाजपा की बिना गठबंधन के चुनाव में जाने की तैयारी भाजपा को दूसरी पार्टियों को तोड़ने का काम छोड़कर देश के विकास पर ध्यान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.