नई दिल्ली, फरवरी 11 -- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली में 13 से 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले 'प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन' की तैयारियों का जायजा लिया और इसे एक निर्णायक कदम करार दिया, जो प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन 13 से 15 मार्च 2026 को मोहाली में होगा, जो प्रदेश में औद्योगिक प्रगति को जबरदस्त बढ़ावा देगा। पंजाब पहले ही वैश्विक स्तर पर निवेश के लिए सबसे पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभर चुका है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक सम्मेलन औद्योगिक तरक्की को नई गति प्रदान करने और प्रदेश की किस्मत बदलने वाला मंच साबित होगा। सामूहिक विचार-विमर्श की जरूरत पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट...