हरदोई, मई 28 -- सुरसा। जसापुरवा मजरा दहिंती सल्कूपुर निवासी एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मृतक की मां सुन्दरी के अनुसार उनका पुत्र समरपाल कुछ दिन पहले अपनी पत्नी विनीता के साथ उसके मायके पक्ष के लोगों संग 25 मई को पंजाब कमाने गया था। आरोप है कि वहां किसी बात को लेकर 26 मई को विवाद हो गया। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने समरपाल के साथ मारपीट की। परिजनों का कहना है कि रात समरपाल ने फोन कर अपनी मां को बताया था कि गुरुदयाल, गुड्डी, विनीता और राजू समेत अन्य लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप उसकी जान को खतरा है। इसके कुछ देर बाद पत्नी विनीता ने फ...