नई दिल्ली, जुलाई 1 -- पंजाब की लाखों महिलाओं का इंतजार बुधवार को खत्म हो गया, जब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना के तहत पहली किस्त सीधे महिलाओं के बैंक खातों में भेज दी। धूरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने योजना के वेब पोर्टल का शुभारंभ किया और लाभार्थियों के खातों में राशि हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की। सरकार ने जुलाई, अगस्त और सितंबर की तीन माह की किस्त एक साथ जारी की है।तीन माह की किस्त एक साथ जारी सरकार ने योजना के तहत जुलाई, अगस्त और सितंबर की तीन माह की किस्त एक साथ जारी की है। इसके तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 3,000 रुपये जमा किए गए हैं, जबकि अनुसूचित जाति वर्ग की पात्र महिलाओं को 4,500 रुपये की राशि प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ने ब...