पंजाब में मजदूरी करने गए युवक की मौत, घर में कोहराम
सीतामढ़ी, जून 13 -- बैरगनिया। प्रखंड के नन्दवारा पंचायत वार्ड संख्या-04 निवासी स्वर्गीय हरदेव सिंह के पुत्र गुड्डू सिंह की पंजाब में मौत हो गई। गुड्डू सिंह धान रोपाई के कार्य के लिए पंजाब राज्य के बरनाला जिले में मजदूरी करने गए थे। साथ में काम कर रहे मजदूरों के अनुसार गुरुवार की रात खाना खाने के बाद सभी लोग सोने चले गए। मध्य रात्रि में गुड्डू सिंह अचानक उठे और कुछ ही क्षण बाद जमीन पर गिर पड़े। उनके साथियों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। गुड्डू सिंह की आकस्मिक मृत्यु की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव नन्दवारा में शोक की लहर दौड़ गई। यह भी पढ़ें- हरियाणा में कार्यरत युवक की मौत, शव गांव आते ही मचा कोहराम परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक अपने पीछे पत्नी सीमा देवी, पुत्री रागनी कुमारी-16,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.