गुमला, अगस्त 2 -- विशुनपुर, प्रतिनिधि। विशुनपुर थाना क्षेत्र के भंवरागानी गांव की 28 वर्षीय आदिम जनजाति महिला मजदूर सोनी असुर पंजाब में निर्माण कार्य के दौरान दो मंजिला भवन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी।आज उसे इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक डॉ.सुनील राम ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया लेकिन आर्थिक तंगी के कारण परिजन उसे रांची नहीं ले जा सके।महिला के पति कमिल असुर ने बताया कि गांव के कई मजदूर पंजाब में भवन निर्माण कार्य कर रहे थे। 29 जुलाई को काम के दौरान सोनी असुर हादसे का शिकार हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार अवतार सिंह ने केवल प्राथमिक उपचार कराया और बाद में इलाज का खर्च उठाने से इनकार कर दिया। साथ ही दो माह की मजदूरी का भी भुगतान नहीं किया।परिजनों के अनुसार...